फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झरौली घाट पर फिर शुरू हो गया अवैध रेत खनन

झरौली घाट पर फिर शुरू हो गया अवैध रेत खनन

Mon, 18 Mar 2019 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
झरौली घाट पर फिर शुरू हो गया अवैध रेत खनन
झरौली घाट पर फिर शुरू हुआ अवैध खनन
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। झरौली घाट पर फिर से अवैध रेत खनन शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव में पुलिस की व्यस्तता को देखते हुए खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं। रेत से लदी ओवरलोड ट्रालियां शाहजहांपुर चौकी तथा सरसावा थाने के सामने से बेरोकटोक गुजर रही हैं। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
बता दें कि झरौली गांव में यमुना नदी के घाट पर अवैध रेत खनन को लेकर एक महीना पूर्व पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की थी। यमुना नदी में अस्थायी पुल बनाने पर पांच लोगों के खिलाफ अवैध खनन करने के आरोप में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। इसके बाद कुछ दिन के लिए अवैध रेत खनन बंद हो गया था। लेकिन अब फिर से खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रालियों से सड़के टूटने के कारण दो दिन पूर्व ही ग्राम झरौली के लोगों ने ट्रालियों को रोका तो खनन माफिया ग्रामीणो पर हावी होने लगे। ग्राम प्रधान रीता देवी के पति विरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान कृष्णपाल सिंह, अकलचंद चौधरी, राम किशन, डाक्टर रामकुमार, मेघराज चौधरी, नरेशपाल, सेठपाल चौधरी सहित अन्य ने कहा कि रेत से लदी ओवरलोड ट्रालियों के कारण सड़कें तो टूट ही रही हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उधर, इस संबंध में सरसावा थानाध्यक्ष सुदेश कुमार का कहना है कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध रेत खनन नहीं होने देंगे। यदि कोई अवैध खनन करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed