फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच दिन पूर्व लापता दो बहनें बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पांच दिन पूर्व लापता दो बहनें बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Dec 2018 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व लापता दो बहनें बरामद, आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से पांच दिन पूर्व एक युवक के साथ गईं दो सगी बहनों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के समीप से बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गत 16 दिसंबर को पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी हर्षित निवासी ग्राम नसीरपुर, बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस का दोनों लड़कियों के रेलवे स्टेशन के नजदीक अग्रसेन चौक पर होने की सूचना मिली। पुलिस मौकेे पर पहुंची और दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया। जबकि उनके साथ मौजूद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने दोनों लड़कियों को नारी निकेतन भेज दिया है। लड़कियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed