फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दलित महिला ने भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर लगाया छेड़छानी व गाली गलौच का आरोप

दलित महिला ने भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर लगाया छेड़छानी व गाली गलौच का आरोप

Mon, 09 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दलित महिला ने भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर लगाया छेड़छानी व गाली गलौच का आरोप
भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। दलित महिला ने एक भाजपा नेता समेत तीन लोगों पर छेड़खानी और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, भाजपा नेता ने स्वयं को निर्दोष बताते हुए इसे साजिश करार दिया है।
एक गांव की दलित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गत दिन वह जंगल से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रही थी। आरोप लगाया कि भाजपा नेता दीपक त्यागी उनके साथ रहे विकास त्यागी व अरविंद आदि ने उसे रास्ते में रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोप है कि उक्त तीनों ने उसके खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज की। उसके शोर मचाने पर लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर भाजपा नेता समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल उमेश रोरिया ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सियासी रंजिश में दर्ज कराया गया मामला
उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। गांव में भारत संचार निगम लिमिटेड की जमीन पर माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने का मेरे परिवार द्वारा विरोध किया गया था। इसी सियासी रंजिश में उनके व परिवार के लोगों पर फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक त्यागी, नगर मंत्री भाजपा देवबंद।
सीओ को सौंपी गई मामले की जांच
सीओ देवबंद को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। माहौल खराब करने वाले तत्वों के साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।
- विद्यासागर मिश्र, एसपी देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed