फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दवा लेने गई किशोरी से गैंगरेप का आरोप

दवा लेने गई किशोरी से गैंगरेप का आरोप

Tue, 19 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दवा लेने गई किशोरी से गैंगरेप का आरोप
दवा लेने गई किशोरी से गैंगरेप का आरोप
विज्ञापन

चिलकाना। थाना क्षेत्र के एक गांव में ईद के मौके पर किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। पिता के लौटने पर पीड़िता ने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद बाप बेटी थाने पहुंचे और चार युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति 17 जून को ईद पर अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल गया हुआ था। घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। थाने में दी तहरीर के अनुसार उसकी पुत्री बुखार होने के कारण गांव के एक डाक्टर के पास दवा लेने जा रही थी। रास्ते में गांव के चार लड़कों ने लड़की के साथ जबरदस्ती की तथा उसे जबरन खेत में ले गए। आरोप है कि वहां उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे वहीं बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। इसके बाद उसकी बेटी रोती बिलखती घर आ गई। लेकिन उसने किसी से भी इस वारदात का जिक्र नहीं किया। सोमवार देर शाम लड़की के पिता और मां घर पहुंचे तो उसने आपबीती उन्हें सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता उसे लेकर थाना चिलकाना पहुंचे। शाम सात बजे उन्होंने थाने में तहरीर देकर चारों आरोपी युवकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अभी वह बाहर हैं। थाने पर पहुंचकर मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed