{"_id":"5b1c26fc4f1c1bb16e8b7148","slug":"201528571644-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर पकड़ी खाद्यान की कालाबाजारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापा मारकर पकड़ी खाद्यान की कालाबाजारी
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापा मारकर पकड़ी खाद्यान्न की कालाबाजारी
सरसावा। नकुड़ क्षेत्र के पूर्ति निरीक्षक ने काजीबांस में छापा मारकर बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की कालाबाजारी पकड़ी। वितरण से पहले ही 29 कुंतल खाद्यान्न कम मिला। डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला पूर्ति विभाग को काजीबांस के राशन डीलर नरेश के खिलाफ काफी समय से कालाबाजारी करने की शिकायतें मिल रही थी। शनिवार को पूर्ति निरीक्षक दिनेश चंद्र ने टीम के साथ काजीबांस में राशन डीलर के डिपो पर छापा मारा, जहां 58 कट्टों में भरा 29 कुंतल खाद्यान्न कम मिला। जबकि 10 जून को डीलर को खाद्यान्न का वितरण करना था। पूर्ति निरीक्षक बताया कि खाद्यान्न कम होने के विषय में राशन डीलर कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने के आरोप में राशन डीलर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष यशपाल धामा ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।