फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाग ठेकेदार की चाकुओं से गोंद कर हत्या, ग्रामीणों का हंगामा

बाग ठेकेदार की चाकुओं से गोंद कर हत्या, ग्रामीणों का हंगामा

Sun, 10 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बाग ठेकेदार की चाकुओं से गोंद कर हत्या, ग्रामीणों का हंगामा
बाग ठेकेदार की चाकुओं से गोद कर हत्या, ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन


बड़गांव(सहारनपुर)। खुदाबक्शपुर में शुक्रवार देर रात बाग ठेकेदार की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार तड़के ठेकेदार का चारपाई पर खून से लथपथ शव मिलने पर सनसनी फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर काफी देर शव नहीं उठने दिया। सीओ के कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। बाग ठेकेदार की हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कई लोगों से पूछताछ की है।
बड़गांव के खुदा बक्शपुर माजरा गांव निवासी श्रीपाल सिंह (55) ने गांव के मेहर सिंह का आम का बाग दो वर्ष के लिए ठेके पर ले रखा था। बाग की फसल का यह दूसरा वर्ष था। श्रीपाल रात में बाग की रखवाली खुद करता था। रोजमर्रा की तरह वह शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाग में गया था। शनिवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों को श्रीपाल बाग किनारे चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत अवस्था में पड़ा मिला तो उन्होंने शोर मचा दिया। कुछ देर में ही मौके पर ग्रामीणों का जमघट लग गया। श्रीपाल के शरीर को पांच-छह जगह चाकुओं से गोद रखा था। गुस्साएं ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी होने तक शव न उठने की चेतावनी दी। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण अपनी बात पर अडिग रहे। बाद में मौके पर आए सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह ने मौजूद भीड़ को बमुश्किल समझा बुझा कर शांत कराया। बेटे नरेंद्र ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन

बाग ठेकेदार श्रीपाल की हत्या क्यों की गई है। यह अभी साफ नहीं हो पाया है। ऊपरी तौर पर किसी तरह की रंजिश की बात सामने नहीं आई है। परिजन भी हत्या के कारणों पर रोशनी नहीं डाल पाए है। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उम्मीद जताई कि जल्द ही श्रीपाल के हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed