Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   In the forest, Rama cut down 35 green pine trees, using the cover of dry, dead trees.

Sirmour News: रामा जंगल में सूखे पेड़ों की आड़ में काट दिए चीड़ के 35 हरे दरख्त

Fri, 06 Nov 2026 11:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 06 Nov 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
In the forest, Rama cut down 35 green pine trees, using the cover of dry, dead trees.
रामा के जंगल में जड़ से काटे गए चीड़ के पेड़। संवाद
नाहन (सिरमौर)। वन मंडल नाहन के शंभूवाला खंड स्थित रामा जंगल में सूखे और गिरे पेड़ों के कटान की आड़ में करीब 35 हरे चीड़ के पेड़ों को काटने का गंभीर मामला सामने आया है। नियमों को ताक पर रखकर बिना मार्किंग वाले हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई। इसमें बीज उत्पादन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मदर ट्री के भी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। मामला उजागर होते ही वन महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मुख्यालय शिमला से पहुंची विभाग की विशेष उड़नदस्ता टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने अवैध रूप से काटे गए पेड़ों के ठूंठ चिह्नित कर नुकसान का आकलन किया है। रामा जंगल में सूखे, मृत और जमीन पर गिरे पेड़ों के सुरक्षित निस्तारण का कार्य हिमाचल प्रदेश राज्य वन निगम के माध्यम से करवाया गया है। इसके लिए वन विभाग ने पेड़ों की पहचान कर उन पर मार्किंग की थी। आरोप है कि निगम के मजदूरों ने मार्किंग की सीमा से बाहर जाकर स्वस्थ और हरे चीड़ के पेड़ों को भी धराशायी कर दिया।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार इस अवैध कटान का खुलासा काम खत्म होने के करीब तीन से चार महीने बाद हुआ। बताया जा रहा है कि संबंधित बीट में तैनात वन रक्षक के तबादले के बाद जब नए वन रक्षक ने कार्यभार संभालने से पहले जंगल का मौका मुआयना किया, तब जाकर इस गड़बड़ी का पता चला। हालांकि वास्तव में यह पेड कब काटे गए हैं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बड़े पैमाने पर अवैध कटान होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी पहले क्यों नहीं मिली, यह अपने आप में सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जड़ के साथ से ही काट डाले पेड़
मामले की सूचना मिलने के बाद संवाद की टीम ने भी रामा जंगल का दौरा किया। मौके पर कई ऐसे पेड़ कटे हुए मिले, जिनकी मार्किंग के संकेत नहीं दिखे। इससे पेड़ों के कटान का तरीका भी संदेह के घेरे में आया है। नियमों के तहत मार्किंग वाले पेड़ों को जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर काटा जाता है ताकि ठूंठ पर वन विभाग के हैमर का निशान सुरक्षित दिखे। इसके विपरीत मौके पर कई विशाल हरे पेड़ों को बिल्कुल जमीन की सतह से सटाकर काटा गया है, जिससे अवैध कटान छिपाने का अंदेशा गहरा गया है।
शिमला से पहुंची उड़नदस्ता टीम, काटे गए पेड़ों की पहचान
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ हिमांशु की अगुवाई में शिमला से वन विभाग की उड़नदस्ता टीम रामा जंगल पहुंची। टीम ने कटान वाले क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया और अवैध रूप से काटे जाने की आशंका वाले पेड़ों पर निशान लगाए। फिलहाल टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक उड़नदस्ता दल ने रामा के अलावा कुछ अन्य क्षेत्रों का भी दौरा किया, जहां पेड़ों के कटान की शिकायतें मिली थीं।


रामा जंगल में चीड़ के पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। शिमला से पहुंची उड़नदस्ता टीम ने मौके का गहन निरीक्षण कर लिया है। रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -वेद प्रकाश, कार्यवाहक डीएफओ, वन मंडल नाहन

रामा वन क्षेत्र में विभाग द्वारा चिह्नित लॉट पर ही कटान का कार्य निगम को सौंपा गया था। यदि जांच रिपोर्ट में हमारे किसी कर्मचारी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। -अतुल चौधरी, मंडलीय प्रबंधक, राज्य वन निगम नाहन

रामा के जंगल में जड़ से काटे गए चीड़ के पेड़। संवाद

रामा के जंगल में जड़ से काटे गए चीड़ के पेड़। संवाद

रामा के जंगल में जड़ से काटे गए चीड़ के पेड़। संवाद

रामा के जंगल में जड़ से काटे गए चीड़ के पेड़। संवाद

रामा के जंगल में जड़ से काटे गए चीड़ के पेड़। संवाद

रामा के जंगल में जड़ से काटे गए चीड़ के पेड़। संवाद

रामा के जंगल में जड़ से काटे गए चीड़ के पेड़। संवाद

रामा के जंगल में जड़ से काटे गए चीड़ के पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed