{"_id":"5a60ea0f4f1c1b60268b5433","slug":"201516300815-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने, धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने, धमकी देने का आरोप
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप
सहारनपुर। सम्राट विक्रम कालोनी निवासी महिला ने अपने सिपाही पति पर दहेज के लिए उत्पीड़न कर मारपीट करते हुए घर से निकालने और उस पर हमला करने का आरोप लगाया है।
सम्राट विक्रम कालोनी निवासी नेहा ने बताया कि 16 नवंबर 2016 को उसकी शादी मेरठ के गोडविल कॉलोनी निवासी एक सिपाही के साथ हुई थी, जिसकी हाल में तैनाती थाना कुतुबशेर में है। नेहा ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उत्पीड़न करते हुए उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। अब सहारनपुर के कुतुबशेर थाने में तैनाती के बाद सिपाही पति उसे और उसके परिजनों को बार बार उनके घर आकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। इस संबंध में उसने सभी अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि परिवार को आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। नेहा ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।