{"_id":"5a5e3f864f1c1b92268b4c7f","slug":"201516126086-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के घर से लाखों का माल साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक के घर से लाखों का माल साफ
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला पंत नगर में चोरों ने मंगलवार को एक चिकित्सक का मकान खंगाल दिया। चोर नकदी, जेवरात सहित लाखों रुपये के माल ले गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिकित्सक परिवार संग केरल घूमने गया था।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला पंत नगर निवासी चिकित्सक सुधीर चटर्जी ने बताया कि 25 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ छुट्टियों में केरल घूमने गया था। घर पर ताले लगे हुए थे। दो दिन पूर्व वह घर लौटे तो सामान बिखरा पड़ा मिला। खिड़की की ग्रिल उखाड़कर मकान में आए चोरों ने पूरे मकान को खंगाल रखा था। चोर 25 हजार की नकदी, सोने के जेवरात, एक लैपटॉप, दो एलईडी और चांदी के कीमती बर्तन चोरी कर ले गए। सूचना के बाद कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौका-मुआयना किया। इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें बनाई गईं हैं।