{"_id":"59a1d79d4f1c1b20498b49ab","slug":"201503778717-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीमा पर चलाया सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा सीमा पर चलाया सघन चेकिंग अभियान
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सीमा पर चलाया चेकिंग अभियान
सरसावा (सहारनपुर)। न्यायालय में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उपजे हिंसा के माहौल को देखते हुए पुलिस ने राज्य की सीमा पर कड़ा चेकिंग अभियान चलाया। एसपी देहात ने स्वयं मौके पर रहकर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कराई।
शनिवार को यूपी हरियाणा सीमा पर पुलिस की कड़ी चौकसी रही। शुक्रवार को हरियाणा तथा पंजाब में बड़े पैमाने में डेरे के समर्थकों की हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से चौकस रहा। शनिवार को भी एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, एसडीएम नकुड़, सीओ आरपी पाठक, एसओ सरसावा सुधीर उज्ज्वल भारी पुलिस फोर्स के साथ सीमा पर तैनात रहे। तथा हरियाणा तथा पंजाब से आने तथा जाने वाली गाड़ियों की गहनता से जांच की। एसओ सरसावा ने कहा कि किसी भी अवांछनीय तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि पुलिस द्वारा गाड़ियों की जांच के दौरान जाम जैसे हालात बन जाते हैं, लेकिन पुलिस किसी भी प्रकार का जोखिम लेने को तैयार नहीं है।