{"_id":"5b80599c42c792464d1bb389","slug":"191535138204-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 पेटी हरियाणा मार्का शराब के साथ एक गिरफ्तार
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चेकिंग अभियान के दौरान यमुना नदी के धौलरा घाट से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 पेटी हरियाणा मार्का शराब की बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर और उसके दो फरार साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया रात में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया है। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग यमुना नदी से ट्यूबों पर शराब की पेटी लेकर यूपी की तरफ नदी पार कर आ रहे है। तीनों धौलरा घाट पर निकलेंगे। पुलिस ने तुरंत धौलरा घाट पर पहुंची और एक तस्कर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। ट्यूबों पर 12 पेटी हरियाणा मार्का शराब की मिली। पकड़े गए तस्कर लोकेश कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव भागूवाला समेत उसके फरार साथियों महेश व मुनेश निवासी गांव धौलरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।