फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तहसील आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे में 12 बरी

तहसील आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे में 12 बरी

Thu, 09 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
तहसील आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे में 12 बरी
बेहट (सहारनपुर)। 28 साल पहले बेहट में तहसील की मांग को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री के समक्ष विरोध करते हुए काले झंडे दिखाने को लेकर पुलिस पर पथराव व पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के मुकदमे में न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के निर्णय में 12 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। सात को कुछ धाराओं में दोष सिद्ध होने पर छह माह के प्रोबेशन पर बरी किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 1989 में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने तहसील चिलकाना में बना दी थी, जिसका विरोध बेहट क्षेत्र के लोग कर रहे थे। इसी बीच तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी चीनी मिल के शिलान्यास के लिए खुशहालपुर पहुंच रहे थे। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए बेहट क्षेत्र के लोगों की भीड़ खुशहालपुर जाने की तैयारी में थी, जिसे गंदेवड़ में पुलिस बल पीएसी ने रोक लिया था। पुलिस के रोके जाने के बाद भीड़ ने जब विरोध प्रदर्शन शुरू किया, तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया, जिस पर भीड़ ने पथराव किया। दोनों ओर से कई लोग चोटिल हुए। इसी के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें 28 लोग नामजद किए गए थे। इस मुकदमे न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के निर्णय में 12 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। सात को कुछ धाराओं में दोष सिद्ध होने पर छह माह के प्रोबेशन पर बरी किया गया है, जबकि बाकि नौ आरोपियों की मुकदमे के दौरान मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed