फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ताले तोड़कर लाखों की चोरी

ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 10 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
ताले तोड़कर लाखों की चोरी
सहारनपुर। चोरों ने ताले तोड़कर एक मकान से नगदी सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर कोतवाली मंडी पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मकान स्वामी ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला टोपिया सराय में वसीम का आवास है। उसने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बहन को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने गया था। उसकी पत्नी घर पर ताला लगाकर बच्चों के साथ मायके चली गई थी। शनिवार की सुबह वह जब दिल्ली से वापस लौटा तो घर के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा मिला। रात में किसी समय चोरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी अलमारी में रखी डेढ़ लाख की नगदी सहित एलईडी, डीवीडी और उसका पासपोर्ट चोरी कर ले गए। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed