फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बहन को परेशान करने से मना किया तो भाई पर धारदार हथियार से हमला किया

बहन को परेशान करने से मना किया तो भाई पर धारदार हथियार से हमला किया

Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बहन को परेशान करने से मना किया तो भाई पर धारदार हथियार से हमला किया
देवबंद (सहारनपुर)। बहन को फोन कर परेशान करने से मना करने पर तीन युवकों ने एक युवक को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में भर्ती मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी मुनव्वर ने बताया कि मोहल्ले के तीन युवक पिछले काफी दिनों से उसकी बहन को फोन कर परेशान कर रहे थे। शनिवार को वह घर से कहीं काम से जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मिले तीनों युवकों से जब उसने फोन करने कर बहन को परेशान करने से मना किया तो वह गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर शराबे की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों को आता देख उक्त युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कुत्ते ने छठी कक्षा के छात्र पर हमला किया
देवबंद। झबीरन गांव में दुकान पर खड़े छठी कक्षा के छात्र पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झबीरन गांव निवासी जुलफिक्कार का 14 वर्षीय बेटा साद श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज में छठी कक्षा का छात्र है। शनिवार की शाम वह गांव में स्थित अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। तभी वहां पहुंचा आवारा कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा। जब उसने उसे भगाने का प्रयास किया तो कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने साद को बमुश्किल कुत्ते के चुंगल से छुड़ाया। बाद में परिजनों ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed