फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर मामा-भांजे से हड़पे 12 लाख रुपये

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर मामा-भांजे से हड़पे 12 लाख रुपये

Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर मामा-भांजे से हड़पे 12 लाख रुपये
नौकरी लगवाने के नाम पर मामा-भांजे से हड़पे 12 लाख
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पुलिस ने अदालत के आदेश पर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर मामा-भांजे से 12 लाख रुपये हड़पने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

नन्हेड़ा टिपटॉन गांव निवासी आदेश कुमार ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि भाटौल गांव निवासी राजेंद्र, मनीष और प्रीत, नगर डेरा बसी पंजाब निवासी रमेश, बाबूराम, छोटा और सुदेश से उसकी जान पहचान है। दो मई को उक्त लोगों ने उसको रेलवे में नौकरी लगवाने की बात कही और उसकी एवज में एक आदमी के छह लाख रुपये मांगे। आदेश के मुताबिक उसने विश्वास करके अपने तथा हरिद्वार निवासी भांजे मिलन की नौकरी लगवाने के लिए उन्हें 12 लाख रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद उन्हें जल्द ही नियुक्ति पत्र देने को कहा गया। कुछ दिन बाद उक्त लोगों ने उसे नियुक्ति पत्र दे दिया। वह नियुक्ति पत्र लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड एनसीआर हेडक्वार्टर सूबेदारगंज इलाहाबाद पहुंचा। जहां अधिकारियों ने उस पत्र को फर्जी बताते हुए उसे वहां से भगा दिया। जब उसने वापस आकर उक्त लोगों से इस संबंध में पूछताछ की तो वह गाली गलौज करने लगे तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अदालत के आदेश पर सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed