{"_id":"596914f14f1c1b8c6a8b4792","slug":"191500058865-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या का आरोप
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
गंगोह (सहारनपुर)। गांव बानूखेड़ी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मायके पक्ष के पहुंचने से पूर्व ही ससुरालियों ने विवाहिता के शव का दाह संस्कार कर दिया। बहन की चिता जलती देख मृतका के भाई ने डायल 100 पुलिस को फोन कर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना दी। पुलिस आरोपी पति को कोतवाली ले आयी। मायके पक्ष के लोगों ने कोतवाली में पहुंच ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गंगोह कोतवाली के गांव ताताहेड़ी निवासी कर्मसिंह ने बताया कि उसकी बेटी सुषमा की शादी लगभग आठ साल पूर्व गांव बानूखेड़ी निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि दामाद शराबी और जुआरी प्रवृति का है। इसका विरोध करने पर अक्सर पति-पत्नी के बीच कहासुनी होती रहती थी। मृतका के पिता कर्मसिंह, माता दुलारी और भाई राजेश के साथ कोतवाली पहुंचे विक्रम, प्रीतम, इलम चंद, शेरसिंह, पाला, सालिम, सुक्कड़, अरुण, बबलू, बाला, मेमता, सोमवती, नौरती आदि ने पति सहित ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उधर, गांव के जिम्मेदार लोगों ने महिला के लंबे समय से बीमार होने की बात कहते हुए मायके पक्ष को समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।