फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शादी हुई नहीं राशन कार्ड में पत्नी और बच्चों के नाम लिखे

शादी हुई नहीं राशन कार्ड में पत्नी और बच्चों के नाम लिखे

Sat, 24 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
शादी हुई नहीं राशन कार्ड में पत्नी और बच्चों के नाम लिखे
शादी हुई नहीं, राशन कार्ड में पत्नी और बच्चों के नाम लिखे
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर) । मेघराजपुर गांव के रविंद्र कुमार ने डीएम व एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में गांव के राशन डीलर पर फर्जीवाड़ा करने तथा राशन की कालाबाजारी किए जाने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

शुक्रवार को भेजे पत्र में रविंद्र कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाता है। आरोप है कि उक्त राशन डीलर ने गांव की सूची में राशन कार्ड धारकों की यूनिट को बढ़वा रखा है तथा बढ़ी हुई यूनिट का राशन को ब्लैक में बेचता है। आरोप यह भी है कि उसने कुछ सरकारी नौकरी पेशों लोगों के कार्ड भी बनवा रखे हैं। जबकि एक कार्ड उसके भाई के नाम से बनवाया हुआ है। जिसमें उसकी पत्नी और बच्चों को दर्शाया गया है, जबकि अमरीश की अभी तक शादी भी नहीं हुई है। रविंद्र का आरोप है कि 16 जून को प्रार्थना पत्र आपूर्ति अधिकारी और कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए गया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उक्त राशन डीलर उससे रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार को वह कई साथियों के साथ घर में घुस गया तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बीच उसने शोर मचा दिया। जिसकी आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों को आता देख वह वहां से फरार हो गए। रविंद्र ने डीएम और एसएसपी से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed