फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19 cow recovered from truck

ट्रक से 19 गोवंश बरामद

Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
19 cow recovered from truck
पकड़ा गया गोवंश तस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा से दस टायरा ट्रक में लाए जा रहे गोवंश को थाना मिर्जापुर पुलिस ने यमुना नदी के लोदीबांस घाट पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जबकि उसके कई साथी भागने में कामयाब रहे। ट्रक से कुल 19 गोवंश बरामद हुआ, जिनमें एक मृत हालत में था। गोवंश को ट्रक में ठूंस कर भरने के बाद रस्सियों से बांधा गया था। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि कुछ तस्कर एक दस टायरा ट्रक पंजीकरण संख्या-यूपी 12 टी/4244 में हरियाणा से गोवंश लेकर यमुना नदी के रास्ते यूपी में आ रहे है। तस्कर ट्रक को यमुना नदी के लोदीबांस घाट पर निकालेंगे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस लोदीबांस घाट पर पहुंच गई और जैसे ही ट्रक घाट पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया। अपने को घिरता देख ट्रक में सवार तीन चार तस्कर ट्रक से कूदकर भागने लगे।
विज्ञापन

 
पुलिस ने पीछा कर एक तस्कर को पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भाग निकलने में कामयाब रहे। पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें गोवंश ठूस कर भरा गया था, जिसे रस्सियों से बांधा गया था। ट्रक में कुल 19 गोवंश लदा था, जिनमें 15 गाय, दो सांड़ और दो बैल शामिल थे। इनमें एक गाय मृत हालत में मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृत गाय को दबा दिया गया औैर जिंदा गोवंश को गौशाला भिजवाया गया। पकड़े गए तस्कर मुक्कमिल पुत्र मुस्तकीम निवासी गांव घान्नाखंडी थाना देहात कोतवाली समेत उसके फरार साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed