फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तेल तस्करी के धंधे का भंडाफोड़, चार पकड़े

तेल तस्करी के धंधे का भंडाफोड़, चार पकड़े

Mon, 19 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
तेल तस्करी के धंधे का भंडाफोड़, चार पकड़े
छुटमलपुर (सहारनपुर)। पेट्रोलियम कंपनी के डिपो से पेट्रोल पंप पर भेजे गए टैंकरों से तेल चोरी किया जा रहा था। टैंकरों को ढाबे पर रोक कर तेल चोरी होता था। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छुटमलपुर के रुड़की रोड स्थित ढाबे पर छापा मारकर इसका भंडाफोड़ किया है। मौके से तेल का टैंकर कब्जे में लेते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार को फतेहपुर थाने पर पत्रकार वार्ता में सीओ सदर चौब सिंह ने बताया कि काफी समय से थाना पुलिस को छुटमलपुर में रुड़की रोड स्थित एक ढाबे पर टैंकरों से तेल चोरी के गोरखधंधे और डीजल व पेट्रोलियम पदार्थों की अवैध रूप से बिक्री की शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन

शनिवार देर रात को जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा, एसडीएम सदर परमानंद झा, थानाध्यक्ष फतेहपुर एमपी सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नकुड़ सत्यप्रकाश शाक्य एवं पूर्ति निरीक्षक बेहट नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से रुड़की रोड स्थित एक ढाबा पर छापा मारा। छापे के दौरान वहां पर खडे़ तेल के टैंकर से चार लोग चोरी से तेल निकालते पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने टैंकर को भी कब्जे में लेकर थाने आ गई। टैंकर में करीब नौ हजार लीटर पेट्रोल एवं करीब तीन हजार लीटर डीजल भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से 45 लीटर मोबिल ऑयल एवं चार कैन में भरा 60 लीटर डीजल भी बरामद किया है।
सीओ सदर चौब सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में ढाबा मालिक तसव्वुर पुत्र इंतजार निवासी सरदाहेड़ी थाना फतेहपुर, मो. अख्तर पुत्र शौकत अली निवासी जैतपुर थाना सरैया जनपद मुजफ्फरपुर बिहार, दीपक पुत्र कालूराम एवं टैंकर चालक चंद्रपाल पुत्र रूहला निवासीगण ग्राम मुंडाखेड़ा खुर्द थाना लक्सर जनपद हरिद्वार शामिल है। उन्होंने बताया चारों तस्करों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में रिपोर्ट दर्ज करके कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
लंढोरा से देहरादून ले जा रहे थे तेल
छुटमलपुर में रुड़की रोड स्थित जिस ढाबे से जो तेल का टैंकर पकड़ा गया, वह भारत पेट्रोलियम के लंढोरा स्थित डिपो से आया था। वहां से तेल भरने के बाद देहरादून स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचना था, लेकिन रास्ते में ढाबे पर ही उससे तेल चोरी को अंजाम दिलाया गया।
दो प्रदेशों की सीमा का फायदा उठाते हैं तस्कर
पेट्रोलियम कंपनी के टैंकर से तेल चोरी का धंधा दो प्रदेशों के सीमा पर हो रहा था। दरअसल, जिस ढाबे पर तेल का टैंकर पकड़ा गया और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहां से उत्तराखंड की सीमा महज दो किलोमीटर दूरी पर है। टैंकर से तेल चोरी करने के बाद इस धंधे में लिप्त आरोपी आसानी से दूसरे प्रदेश की सीमा में पहुंच जाते थे।
बड़ा है तस्करों का नेटवर्क
टैंकरों से तेल चोरी का धंधा काफी समय से चल रहा था। पुलिस प्रशासन तक भी इसकी सूचना पहुंच रही थी, लेकिन प्रशासन सटीक सूचना का इंतजार कर रहा था। खास बात यह है कि टैंकर से चोरी किए गए तेल को बेचने के लिए ढाबे का प्रयोग तो हो रहा था, साथ ही अन्य गांवों में भी नेटवर्क खड़ा कर दिया गया था। तस्करों के नेटवर्क में जुड़े लोग ढाबे से कम कीमत पर तेल खरीदकर ले जाते और गांवों में गुपचुप ढंग से दुकानों पर रखकर बेच रहे हैं।


पाइप लाइन से भी हो रहा था तेल चोरी
सरसावा में पेट्रोलियम कंपनी की पाइप लाइन से एक पखवाड़ा पूर्व ही वाल्व लगाकर तेल चोरी करने का मामला सामने आया था। तब पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी की तरफ से सरसावा थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शातिरों ने पाइप लाइन में तीन वाल्व फिट किए थे, जिन्हें लगाने के लिए कई फुट गहरा गड्ढा भी खोदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed