{"_id":"6a91bba5ca8a3885bc031293","slug":"roadways-bus-collides-with-dumper-in-khurja-two-dead-including-a-girl-ghaziabad-news-c-133-1-bul1001-163959-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खुर्जा में डंपर से टकराई रोडवेज बस, बच्ची समेत दो की मौत, 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खुर्जा में डंपर से टकराई रोडवेज बस, बच्ची समेत दो की मौत, 21 घायल
विज्ञापन
खुर्जा में एनएच 34 पर हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद
खुर्जा। एनएच-34 पर बगराई कट के पास आगे चल रहे डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। हादसे में रोडवेज बस सवार नौ वर्षीय बच्ची राधिका और बबली (35) की मौत हो गई। इसके अलावा चार बच्चों समेत 21 लोग घायल हो गए। इसमें अधिकांश लोग रक्षाबंधन मनाने अपने घर और रिश्तेदारों के यहां जा रहे थे।
जिलाधिकारी कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। हरदोई जनपद के भरेपुर गांव निवासी नीरज ने बताया कि वह दिल्ली में अपने चाचा रामनरेश के साथ मजदूरी करते हैं। वे रक्षाबंधन मनाने के लिए बृहस्पतिवार रात अपने गांव जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने कौशांबी डिपो से कानपुर जाने वाली फजलगंज डिपो की रोडवेज बस में बैठ गए।
रोडवेज बस में लगभग 70 से अधिक यात्री मौजूद थे। रात करीब साढ़े 11 बजे बस कानपुर के लिए रवाना हो गई। एनएच-9 और गाजियाबाद-दादरी रोड पर जाम के चलते बस को खुर्जा पहुंचने में करीब पांच घंटे लग गए। रात का सफर होने के कारण अधिकांश यात्री सो गए थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे बस एनएच-34 पर खुर्जा बगराई कट के पास पहुंची।
विज्ञापन
तभी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे की ओर से मोड़ पर मुड़ रहे डंपर से पीछे से टकरा गई। तभी बस में सवार लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्री लहूलुहान हो गए। सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही खुर्जा कोतवाली और देहात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन और एंबुलेंस की मदद से घायलों को जटिया राजकीय चिकित्सालय, एमडी हॉस्पिटल और कैलाश अस्पताल पहुंचाया गया।
कैलाश अस्पताल में नौ वर्षीय बच्ची राधिका निवासी सती मोहल्ला इटावा को मृत घोषित कर दिया गया और अन्य घायलों का उपचार शुरू कर दिया गया। कैलाश अस्पताल में ही दो घंटे के उपचार के बाद बबली (35) निवासी कपरेटा, थाना पिलुआ, जनपद एटा ने भी दम तोड़ दिया। इसके अलावा राधिका के पिता चंदन, मां निशा, छोटा भाई देवांश और बबली के पति नीरज उर्फ रिंकू, दो जुड़वां ढाई वर्षीय बेटियां छोटू व बिट्टू, भाभी प्रवीन और भांजी निधि घायल हो गए।
इनके अलावा फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी अमित कुमार, संजय निवासी करई रामपुर उन्नाव, सुशील कुमार निवासी साहयपुर थाना अचलगंज, सुनील निवासी एहका कटरा औरैया, सूरज निवासी बेहरा सातनपुर थाना, विपिन कुमार निवासी छिबरामपुर कन्नौज, नीरज कुमार निवासी चकौटा अतरौली अलीगढ़, विचित्रा देवी निवासी तलकर नगला थाना डिबाई, अचलेश निवासी गहेतु निधौली कला एटा, रवीना निवासी किशनगढ़, नीरज निवासी हरदोई और रामनरेश निवासी ग्राम भरेपुर कोट सराय जिला फर्रुखाबाद घायल हो गए।
मौके से रोडवेज बस और डंपर के चालक व परिचालक फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से सड़क किनारे किया। सुबह सबसे पहले एडीएम अभिषेक सिंह, सीओ शोभित कुमार अत्री और एसडीएम सतेंद्र सिंह ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों की जानकारी ली। इसके बाद डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह भी पहुंचे। सीओ ने बताया कि घायल सूरज, विपिन, राजेश और नीरज उर्फ रिंकू को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
कोट
मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया गया और घायलों से भी बातचीत की गई। हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा अन्य लोग घायल हैं, जिनको उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।”
— दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर
बस की तेज रफ्तार ने ले ली दो की जान
फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद निवासी अमित ने बताया कि रक्षाबंधन के चलते बृहस्पतिवार रात को दिल्ली और गाजियाबाद की सड़कों पर काफी जाम था। कौशांबी से खुर्जा तक 80 किलोमीटर का सफर, जो डेढ़ से दो घंटे में पूरा होता था, वही जाम के कारण पांच घंटे में पूरा हुआ। आरोप लगाया कि खुर्जा हाईवे पर यातायात कम होने के चलते चालक ने बस की रफ्तार बढ़ा ली थी। जैसे ही बगराई कट पर बस पहुंची तो बस अनियंत्रित हो गई। बस के सामने बाईं ओर मुड़ रहे डंपर से बचने का प्रयास किया गया, लेकिन अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए।