{"_id":"6a91ed65a58c00dba503e23e","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157792-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पशुओं का चारा काट रहे किसान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पशुओं का चारा काट रहे किसान की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रटौल। पूरनपुर नवादा गांव में शुक्रवार की सुबह घेर में चारा काट रहे किसान रामपाल (55) की करंट लगने से मौत हो गई, जिनका शव चारा काटने वाली मशीन के नीचे पड़ा हुआ मिला। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
पूरनपुर नवादा गांव निवासी मनोज, सुमित और अंकुर ने बताया कि उनके गांव के किसान रामपाल अपने घेर में रात में अकेले सोते थे, जबकि परिवार वाले घर में रहते हैं। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे पशुओं का चारा काटने वाली मशीन को चलाने के लिए किसान तार लगा रहे थे। तभी तार में कट लगा होने के कारण उन्हें करंट लग गया। इससे रामपाल वहीं पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद उनकी पत्नी संतोष चाय लेकर घेर में गई तो चारा काटने वाली मशीन के नीचे रामपाल मृत पड़े मिले। संतोष के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आ गए और किसान को उठाकर निजी चिकित्सक के यहां भी लेकर गए। चिकित्सक के मृत घोषित करने पर शव लेकर घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। रामपाल के इकलौते बेटे की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उनके परिवार में पत्नी संतोष और दो बेटियां रह गई हैं। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि करंट लगने से मौत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिसकर्मियों को भेजकर पता कराया जाएगा।