{"_id":"6a91ee1d9ca9481139006dd0","slug":"motorcyclist-dies-while-returning-home-after-rakhi-ceremony-son-and-grandson-injured-allahabad-news-c-407-1-sald1005-19349-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राखी बंधवाकर घर लौट रहे बाइक सवार की मौत, बेटा-पौत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राखी बंधवाकर घर लौट रहे बाइक सवार की मौत, बेटा-पौत्र घायल
Sat, 29 Aug 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बहन के घर राखी बंधवाने से पहले किसान रमेश तिवारी ने यह फोटो अपने बेटे और पौत्र के साथ खिंचवाई थ
- फोटो : Archive
बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे बाइक सवार किसान की ऊंचडीह बाजार में शुक्रवार शाम को मैजिक की चपेट में आने से मौत हो गई। बाइक चालक बेटा दीपांशु (26) और पौत्र रुद्र (3) गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत करा दिया। मैजिक सवार दुर्घटना के बाद भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है।
मेजा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह बाजार (तिवारीकापूरा) के रमेश तिवारी (52) किसानी करते थे। शुक्रवार दोपहर वह अपने बेटे दीपांशु के साथ पौत्र रुद्र को लेकर अपनी बहन से राखी बंधवाने रैपुरा गांव गए थे। वहां से शाम को घर लौट रहे थे कि ऊंचडीह बाजार के समीप पीछे से आ रही बेकाबू मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
हादसे में रमेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दीपांशु और रुद्र घायल हो गए हैं। घायलों को रामनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शहर रेफर कर दिया गया।
मैजिक चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रख चक्काजाम कर दिया। हालांकि मेजा थाने के इंस्पेक्टर नितेंद्र शुक्ला ने आक्रोशित परिजनों को समझा शांत करा दिया। मृतक रमेश तिवारी की पत्नी पुष्पा का रो-रोकर हाल बेहाल है। रमेश तीन भाइयों में छोटे थे।

बहन के घर राखी बंधवाने से पहले किसान रमेश तिवारी ने यह फोटो अपने बेटे और पौत्र के साथ खिंचवाई थ- फोटो : Archive