फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मैक और साढे़ तीन लाख की नगदी बरामद, महिला गिरफ्तार

स्मैक और साढे़ तीन लाख की नगदी बरामद, महिला गिरफ्तार

Tue, 18 Sep 2018 01:45 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
स्मैक और साढे़ तीन लाख की नगदी बरामद, महिला गिरफ्तार
स्मैक और साढे़ तीन लाख की नगदी बरामद, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

बेहट। पुलिस ने खिड़का भटकव्वा गांव में एक मकान पर छापा मारकर सवा दो लाख रुपये की कीमत की स्मैक व कोकीन, तोल यंत्र, दो मोबाइल फोन, खाली पैकेट, एक पासपोर्ट एवं 3 लाख 50 हजार 300 रुपये बरामद किए है। एक महिला को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि नशे का कारोबार करने वाला मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस गिरफ्तार की गई महिला से पूछताछ कर रही।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद मुखबिर से सूचना मिली कि खिड़का भटकव्वा गांव में इस्लाम कुरैशी नशे का कारोबार करता है। सीओ की अगुवाई में इस्लाम के मकान पर छापा मारा। पुलिस को देखकर इस्लाम और उसकी पत्नी सायरा मौके से फरार हो गए। मकान के अंदर उसकी भाभी आसमां पत्नी कुर्बान मिली। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, तो अलमारी के अंदर से 50 ग्राम स्मैक, 10 ग्राम कोकीन, नशीले पदार्थों को तोलने का इलेक्ट्रॉनिक यंत्र, दो मोबाइल फोन, इस्लाम का पासपोर्ट, खाली प्लास्टिक के पैकेट एवं 3 लाख 50 हजार 300 रुपये बरामद हुए। आसमां को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद नशीले पदार्थों की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई आसमां से पूछताछ की जा रही है कि इस्लाम नशे का कारोबार किन-किन लोगों के माध्यम से करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed