फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   युवक की गोली मारकर हत्या, शव रेलवे लाइन पर फेंका

युवक की गोली मारकर हत्या, शव रेलवे लाइन पर फेंका

Tue, 11 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या, शव रेलवे लाइन पर फेंका
सहारनपुर। अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में गए एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसके शव को कोलागढ़ में रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सरसावा थाना क्षेत्र के गांव चतरसाली निवासी आशीष (17 वर्ष) पुत्र पदम सिंह पत्थर घिसाई का काम करता था। आशीष के रिश्तेदार सुशील के अनुसार आशीष रविवार सुबह लगभग नौ बजे काम पर जाने के लिए कह कर घर से गया था। रात में उसके पुत्र अनुज के फोन पर कॉल कर आशीष ने बताया था कि वह जन्मदिन की पार्टी में दोस्त के यहां गांव चक आदमपुर में आया हुआ है। फिर रात में उसके मोबाइल पर फोन कर दो बजे आशीष ने बड़ी नहर पर होने की बात कह उसके दूसरे पुत्र का फोन नंबर मांगा था। उसने फोन से निकाल कर देने की बात कहकर फोन काट दिया था कि अभी फोन से निकाल कर देगा और दोबारा जब नंबर बताने को आशीष को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। सोमवार की सुबह कोलागढ़ के निकट रेलवे लाइन किनारे से पुलिस ने आशीष का गोली लगा शव बरामद किया। पुलिस पहले रेल से हादसा होना मान रही थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चकआदमपुर निवासी कुछ लोगों पर हत्या किए जाने का शक जताते हुए थाना कुतुबशेर में तहरीर दी। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed