{"_id":"5b9178e1867a557e8572923c","slug":"181536260321-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से लहुलुहान कर बीस हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से लहुलुहान कर बीस हजार लूटे
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे से लहूलुहान कर बीस हजार लूटे
रामपुर मनिहारान। बाइक सवार एक युवक से तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की बट से प्रहार कर दिनदहाडे़ बीस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
रामपुर मनिहारान थाने के गांव चकवाली निवासी फरमान पुत्र जहूर रामपुर मनिहारान में दूध का कार्य करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद चार बजे वह अपनी बाइक से गांव से रामपुर मनिहारान जा रहा था। बीच रास्ते पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और जब तक वह कुछ समझ पाता उसके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे आतंकित करते हुए उसकी जेब में रखे बीस हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट का शिकार हुए युवक से घटना की जानकारी ली। युवक ने बताया कि उसने एक बदमाश को पहचान लिया है। उधर, थाना प्रभारी एसके राणा ने कहा कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच की जा रही है और उसके बाद कार्यवाही की जाएगी। सीओ यतेंद्र नागर ने भी थाने पहुंच मामले की जांच की।