फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राकेश बाला हत्याकांड के बदमाश को रिमांड पर लिया

राकेश बाला हत्याकांड के बदमाश को रिमांड पर लिया

Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
राकेश बाला हत्याकांड के बदमाश को रिमांड पर लिया
राकेश बाला हत्याकांड के आरोपी विपुल खूनी को रिमांड पर लिया
विज्ञापन


गंगोह (सहारनपुर)। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव मानपुर थली की प्रधान राकेश बाला हत्याकांड के आरोपी शामली के कुख्यात बदमाश विपुल खूनी को रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व दो कारतूस बरामद करने का दावा किया है।
बताया गया कि 24 नवंबर 2016 को शामली जनपद के चौसाना क्षेत्र में नगर के मोहल्ला कोटला निवासी मोहित जिंदल से मारूति स्विफ्ट कार लूटी गई थी। मोहित जिंदल के परिवार के प्रधान राकेश बाला से पारिवारिक संबंध थे। प्रधान को अपने सूत्रों से यह भी पता चला था कि शामली के गांव भभीसा निवासी इनामी बदमाश विपुल खूनी ने साथियों के साथ मिलकर कार लूटी थी। वह इस कार में क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी अपने मौसा मास्टर प्रवीण से मिलने आया था।
विज्ञापन

31 मार्च 2017 को हुई राकेश की हत्या
प्रधान राकेश बाला की हत्या 31 मार्च 2017 की सुबह गोलियां बरसाकर की गई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन भी किए थे। घटना में विपुल व उसके अन्य साथियों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने करनाल हाईवे स्थित बीनपुर तिराहे से गांव सिकंदरपुर निवासी मा. प्रवीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली पुलिस ने पकड़ा था विपुल
पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी विपुल हाथ नहीं आया। जून 2017 में वह शामली पुलिस से हुई मुठभेड़ में घायल हो गया, जिससे वह पकड़ा गया। बाद में उसे मेरठ कारागार में भेज दिया गया था। कोतवाली पुलिस उसे रिमांड पर लाने के लिए काफी समय से प्रयास कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।

बृहस्पतिवार को पुलिस उसे रिमांड मिलने के बाद मेरठ से लेकर आई। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि विपुल की निशानदेही पर गौंस गढ़-खालिदपुर मार्ग स्थित जंगल से उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। रिमांड समाप्त होने के बाद उसे वापिस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed