{"_id":"5ba14fb2867a557fff73056c","slug":"171537298354-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गोवंशीय पशु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया गोवंशीय पशु
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। कटान के लिए ले जाए जा रहे गोवंशीय पशु को मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुक्त कराया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नागल थाना पुलिस ने पशु को कब्जे में लेकर मामले की जांच आरंभ कर दी।
नागल के खटौली व पीरड के जंगल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दो लोगों द्वारा एक गाय को कटान के लिए ले जाने की जानकारी मिली। तभी संदीप त्यागी और नीरज त्यागी आदि ने दोनों को गोवंश के साथ दबोच लिया। परंतु आरोपी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को चकमा देकर फरार हो गए। गोवंश पकड़े जाने की सूचना मिलते ही नागल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बरामद गाय को गांव की ही एक महिला को सौंप दिया। जानकारी मिली है कि गोतस्कर पास के ही एक गांव से गाय को कटान के लिए खरीद कर लाए थे। नागल थाना प्रभारी अमृतलाल ने बताया कि फरार हुए आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज किया जाएगा।