{"_id":"5b6f22e04f1c1bea258b45dc","slug":"171534010080-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने चार युवकों पर लगाया छेड़छाड़ एवं अपहरण के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने चार युवकों पर लगाया छेड़छाड़ एवं अपहरण के प्रयास का आरोप
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश का आरोप
सहारनपुर। कोतवाली देहात के एक मोहल्ला निवासी युवती ने दूसरे मोहल्ले के चार युवकों पर रात में घर जाते समय छेड़छाड़ करने एवं अपहरण का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
युवती का आरोप है कि शुक्रवार रात लगभग साढ़े नौ बजे वह अपनी मां के साथ अपनी मौसी के घर से अपने घर जा रही थी। जब वह गीतांजलि विहार के पास से होकर गुजरी तभी चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। उसकी मां ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दो युवकों ने उसे उठाकर ले जाने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया। इस पर कुछ लोग वहां पहुंचे और उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान उसके शरीर पर कई जगह चोट लग गई। आरोपी धमकी देकर गए कि पुलिस में शिकायत की तो उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया जाएगा। इस मामले में युवती ने देहात कोतवाली मेें आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।