{"_id":"5ab7fe5a4f1c1b2d3e8b46bb","slug":"171522007642-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया 25 हजार का ईनामी ढेर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया 25 हजार का ईनामी ढेर
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी ढेर
सहारनपुर। किसान को गोली मारकर उससे एक लाख रुपये से भरा बैग तथा बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों के साथ पुलिस की मंडी कोतवाली क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक बदमाश को मार गिराया। जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। मरने वाला बदमाश शामली के तेलीवाड़ा थाना झिंझाना का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई बाइक, एक लाख रुपये तथा तमंचा बरामद किया है। मृतक 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश था।
शनिवार की रात तीतरो के ग्राम मनोहर निवासी नवाब बाइक के द्वारा घर से अपनी ससुराल ग्राम बैंगनी जा रहा था। जब वह ग्राम हुसैनपुर के पास पहुंचा तो दो बदमाशों ने उसे तमंचे से आतंकित कर रोक लिया। बदमाशों ने नवाब को गोली मारकर घायल कर दिया तथा उससे एक लाख रुपये से भरा बैग तथा बाइक लूट ली और फरार हो गए।
नवाब के रिश्तेदार संजय सिंह निवासी ग्राम बैंगनी थाना चिलकाना ने इसकी सूचना सरसावा पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जानकारी वायरलेस सेट पर प्रसारित कर दी। सरसावा पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि स्वाट टीम मंडी कोतवाली पुलिस के साथ क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान लूटी गई बाइक पर दो बदमाश आते हुए नजर जाए। उन्हें देखते ही पुलिस ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और मंडी के अंदर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। इस दौरान बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। दोनों बदमाश अपने को घिरता देख बाइक छोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। जबकि बदमाशों की गोली लगने से एक दरोगा सचिन शर्मा घायल हो गया। जबकि बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस ने घायल बदमाश तथा दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की शिनाख्त अहसान उर्फ सलीम पुत्र महबूब निवासी तेलीवाड़ा थाना झिंझाना, जनपद शामली, हाल पता- रुड़की जनपद हरिद्वार के रूप में हुई।
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक बदमाश देवबंद थाना से 25 हजार का इनामी था। उस पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।