फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चिकित्सक पर लगाया गलत उपचार का आरोप

चिकित्सक पर लगाया गलत उपचार का आरोप

Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक पर लगाया गलत उपचार का आरोप
सहारनपुर। ग्राम ढकदेई निवासी विक्रम सिंह ने शहर के एक न्यूरो केयर सेंटर के चिकित्सक पर उनकी चार साल की पौत्री को बेवजह वेंटीलेटर पर 9 दिन रखकर 2.54 लाख रुपये हड़पने, फर्जी पर्चे बनाने एवं टेस्ट करने तथा गलत उपचार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने कोर्ट में वाद दायर किया है। जिस पर कोर्ट ने आरोपी चिकित्सक को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन

विक्रम सिंह का आरोप है कि उसकी चार चर्षीय पौत्री अनिक्षा 22 सितंबर 2016 को एक कार दुर्घटना में घायल हो गई थी। जिसे वह उपचार के लिए
न्यूरो केयर सेंटर में ले गए। आरोप है कि चिकित्सक ने अनिक्षा को 9 दिन तक वेंटीलेटर पर रख दिया। लेकिन उसके पैर की हड्डी टूटने का कोई प्लास्टर नहीं किया। वेंटीलेटर पर रखकर दूसरे डाक्टर को बुलाकर तीन दिन तक एक्सरसाइज करा दी गई। जिससे हड्डी और टूट गई। 9 दिन बाद ढाई लाख से अधिक रुपये लेकर डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन अनिक्षा ठीक नहीं हुई। जब उन्होंने मेडिकल कॉलेज में दिखाया तो चिकित्सकों ने बताया कि वेंटीलेटर पर रखने की जरूरत नहीं थी। दूसरे डाक्टर ने नट-बोल्ट लगाकर हड्डी को किसी प्रकार जोड़ा। लेकिन काफी देर हो जाने के चलते अनिक्षा का पैर खराब हो गया। उन्होंने डाक्टर गौरव तेहरी पर फर्जी पर्चे एवं टेस्ट रिपोर्ट बनाकर 2.45 लाख रुपये हड़पने एवं गलत उपचार कर उनकी पौत्री का जीवन बर्बाद करने का आरोप लगाया। इस मामले में उन्होंने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया। अधिवक्ता सतीश कुमार चौधरी ने बताया कि कोर्ट ने आरोपी चिकित्सक को 19 दिसंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


तीन दुकानों में चोरी का खुलासे की मांग
सहारनपुर। नेहरू मार्केट व्यापार मंडल ने नेहरू बाजार में 19 नवंबर की रात को एक साथ तीन दुकानों आकाश दीप फैशन लिबास एवं महेंद्रा गारमेंट्स में हुई चोरी का खुलासा किए जाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि चोरों ने दुकान की छत के रास्ते से आकर शटर तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लेकिन आज तक चोरी का कोई खुलासा नहीं हुआ है। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर पावर प्लांट का सामान चोरी
सहारनपुर। नवीन मंडी स्थल के अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट के अभियंता दिनेश वर्मा ने मंडी कोतवाली में तहरीर दी है कि 23 11 की रात को सोजलर पावर प्लांट से केबल डीसी कॉपर एवं केबल ट्रे चोरी कर लिया है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।

चार लाख रुपये हड़पने का आरोप
सहारनपुर। न्यू भगत सिंह कालोनी निवासी अमनदीप शर्मा ने आरोप लगाया है कि मोहल्ला मौज्जमपुरा निवासी एक युवती फतेहपुर में राजकीय नारी निकेतन में होमगार्ड के पद पर तैनात है। उसकी बहन का रिश्ता उसके साथ तय हो गया था। युवती ने उससे लगभग चार लाख रुपये उधार ले लिए। लेकिन उसने और उसकी बहन ने चुपचाप शादी किसी दूसरी जगह कर ली। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में अमनदीप ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


बच्चे के अपहरण के प्रयास का आरोप
सहारनपुर। मंडी कोतवाली के राम विहार कालोनी निवासी प्रियंका गुजराल का आरोप है कि 19 नवंबर की रात जब उसके पति घर में मौजूद नहीं थे। उस समय तीन लोग उसके घर में आए और दरवाजा खुलवाकर उसके सात वर्षीय बेटे के अपहरण का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। जिस पर आरोपी फरार हो गए। उसके बाद एक आरोपी ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में प्रियंका ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed