Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanitation worker dies after being hit by a scooter; family members stage a protest upon the arrival of the body following a post-mortem.

Lucknow News: स्कूटी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Nov 2026 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Sanitation worker dies after being hit by a scooter; family members stage a protest upon the arrival of the body following a post-mortem.
स्कूटी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन
तालकटोरा। राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में सोमवार शाम बकरी से टकराने के बाद तेज रफ्तार स्कूटी ने पैदल जा रहे सफाई कर्मी सरजू प्रसाद (35) को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सरजू की अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसके पिता को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सरजू की बहन बिटाना ने बताया कि उनका भाई ई ब्लॉक में हैदर कैनाल के पास रहता था। शाम करीब 5:30 बजे वह कुछ सामान लेने पैदल घर से निकला था। आरोप है कि कुछ दूर पहुंचते ही एक किशोर की तेज रफ्तार स्कूटी पहले बकरी से टकराई और फिर सरजू को टक्कर मार दी। किशोर ने उसे ट्राॅमा में भर्ती कराया और वहां से चला गया। बाद में उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने सरजू के घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो पत्नी, बहन बिटाना और अन्य परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने ई ब्लॉक रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन प्राथमिकी दर्ज करने, आरोपी को पकड़ने और मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता शिवपाल सांवरिया ने भी पीड़ित परिवार को बीमा के तहत आर्थिक मदद दिलाने, मृतक की मां को पेंशन और बेटी की पढ़ाई की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आरोपी के पिता से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। किशोर की तलाश की जा रही है।

स्कूटी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन

स्कूटी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन

स्कूटी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन

स्कूटी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन

स्कूटी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन

स्कूटी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन

स्कूटी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन

स्कूटी की टक्कर से सफाई कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed