{"_id":"6aea41e5fb24782e020a8d71","slug":"fir-registered-against-more-than-15-people-for-entering-hathi-khana-temple-and-using-abusive-language-and-threatening-people-four-arrested-ambala-news-c-36-1-amb1001-172202-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हाथी खाना मंदिर में घुसकर अभद्रता और धमकी देने के मामले में 15 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हाथी खाना मंदिर में घुसकर अभद्रता और धमकी देने के मामले में 15 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबाला छावनी की हाउसिंग बोर्ड चौकी के बाहर खड़े श्रद्धालु व संस्थाओं के पदाधिकारी। संवाद
- श्रद्धालुओं के हंगामे के बाद पुलिस ने पशु प्रेमी वंशिका सहित अन्य के खिलाफ की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। प्राचीन कैलाश मंदिर (हाथी खाना मंदिर) में साधु-संतों के साथ अभद्रता, सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गो रक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं के विरोध के बाद पुलिस ने नामजद पशु प्रेमी (डॉग लवर) वंशिका सहित 15 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी सहित अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
शिकायतकर्ता महंत मनमोहन दास मोनी और हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 30 अक्तूबर की रात 9:30 बजे की है। आरोप है कि वंशिका लांबा अपने साथी मोहित व एक अन्य युवक के साथ बिना किसी अनुमति के मंदिर परिसर स्थित महंत के कक्ष में घुस आई। वहां उन्होंने महंत को डराया-धमकाया और उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। इस घटना के बाद 31 अक्तूबर को पुलिस को लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत में बताया गया कि वहीं, 2 नवंबर की रात 7:30 बजे आरोपी महिला वंशिका लांबा, अपने पति गौरव लांबा, मोहित मित्तल और 10 से 15 अन्य युवकों के साथ दोबारा मंदिर परिसर में पहुंची। आरोपियों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं और साधुओं के साथ झगड़ा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने मंदिर परिसर में धमकी दी कि जो भी इस वीडियो को देखेगा या विरोध करेगा, उसे गोली मार देंगे। इस घटना से श्रद्धालुओं में भय फैल गया। कुछ दिन पहले हाथी खाना मंदिर के पास से पिल्लों को दूसरी जगह भेजने पर वंशिका लांबा भड़क गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस चौकी में दी शिकायत
घटना से गुस्साए गो रक्षा प्रमुख (बजरंग दल) सन्नी सोनकर, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यश प्रकाश, मयंक (गो रक्षा दल हरियाणा) तथा कमल किशोर और संगठन पदाधिकारी हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर रामसमुझ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
प्राचीन कैलाश मंदिर परिसर में हुई घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले में मुख्य आरोपियों सहित अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
- धर्मबीर सिंह, प्रभारी, कैंट थाना