Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Passenger falls ill on train, dies at PDU Junction

Chandauli News: ट्रेन में यात्री की बिगड़ी तबीयत, पीडीडीयू जंक्शन पर मौत

Wed, 04 Nov 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Passenger falls ill on train, dies at PDU Junction
पीडीडीयू नगर। रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन में मंगलवार को सफर कर रहे झारखंड निवासी मजदूर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने पर भाई उसे राजकीय महिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

झारखंड के गिरिडीह जिले के गांधी श्रीरामपुर निवासी मोहम्मद शहंशाह (19) मुंबई में मजदूरी करता था। उसके साथ उसका भाई मोहम्मद बोदर और गांव के अन्य युवक भी काम करते थे। परिजनों के अनुसार, शहंशाह को चार दिन से तेज बुखार था। तबीयत बिगड़ने पर भाई उसे मुंबई से धनबाद जाने वाली ट्रेन में लेकर निकला। सतना स्टेशन के पास हालत बिगड़ने पर दोनों वहां उतर गए और इलाज कराया।
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार देर रात करीब एक बजे दोनों रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में सवार होकर पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे। यहां शहंशाह की तबीयत फिर बिगड़ गई। भाई उसे अस्पताल ले गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर जांच की गई। जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed