फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किरायेदारों ने मकान मालिकन व बेटी को पीटा, घायल

किरायेदारों ने मकान मालिकन व बेटी को पीटा, घायल

Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
किरायेदारों ने मकान मालिकन व बेटी को पीटा, घायल
किरायेदारों ने मकान मालकिन और उसकी बेटी को पीटा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला खानकाह में कहासुनी को लेकर किरायेदार महिला समेत तीन लोगों ने मकान मालकिन उसकी उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मोहल्ला खानकाह निवासी नाजिम की पत्नी शाहना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने मकान के एक हिस्से में किरायेदार रखे हुए हैं। जो आए दिन किराए आदि को लेकर उसे परेशान करते रहते हैं। इसी बात को लेकर कई बार पहले भी उनसे उसकी कहासुनी हो चुकी है। शाहना का आरोप है कि मंगलवार को किसी बात को लेकर किरायेदार उसकी बेटी के साथ कहासुनी के बाद गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर वह बाहर आई और बीच बचाव कराने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने इरशाद, मोहसिन और फरजाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाइक चोर गिरोह के छह सदस्यों को जेल
विज्ञापन

देवबंद। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिए गए वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। मंगलवार को पुलिस ने कुरड़ी गांव में छापेमारी कर चंदेना कोली गांव निवासी करण, कुरड़ी गांव निवासी रमेश, संदीप, मनोज, सत्तार अली और सुदेश कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह बाइकें बरामद की थी। इसमें कई बाइकें बिना नंबर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed