फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सोशल मीडिया के जरिए दुल्हन के आभूषण चोर की तलाश

सोशल मीडिया के जरिए दुल्हन के आभूषण चोर की तलाश

Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिए दुल्हन के आभूषण चोर की तलाश
सहारनपुर। अंबाला रोड पर गत शनिवार बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने चोरों का पता लगाने के लिए वीडियोग्राफी और बैंक्वेट हॉल के गेट पर लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई है। उसे सोशल मीडिया पर वायरल कराकर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में 24 नवंबर की रात मंडी समिति रोड निवासी सपा नेता जमशेद मलिक की बेटी की शादी थी। शादी समारोह के दौरान दुल्हन के लाखों रुपये के आभूषणों से भरा बैग चोरी हो गया था। समारोह के दौरान बैंक्वेट हॉल के सीसीटीवी कैमरे तो बंद मिले थे, लेकिन गेट के सीसीटीवी कैमरों में कुछ तस्वीरें रिकार्ड हो गईं थीं। पुलिस ने काफी छानबीन की और कई लोगों से पूछताछ भी की। लेकिन चोरी के मामले में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

कोई रास्ता न देख पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज निकलवाईं और शादी समारोह में वीडियो कैमरे की रिकॉर्डिंग एवं फोटो से पहचान करानी शुरू की। कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि इस दौरान कई ऐसे लोगों की तस्वीरें सामने आईं जिन्हें वर एवं वधू पक्ष के लोगों में से कोई भी नहीं पहचान पाया। कई अपरिचित शादी में मौजूद मिले। जिन्हें संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने उनकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कराना शुरू कर दिया है। फेसबुक पर वायरल की गई तस्वीरों से चोरों की पहचान करके पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया है। साथ ही यह भी भरोसा दिया गया है कि पहचान बताने वाले का नाम एवं पता गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि शीघ्र ही चोरी का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed