फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में चार गिरफ्तार

फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में चार गिरफ्तार

Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में चार गिरफ्तार
फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। पुलिस ने फर्जी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों पर नगर निगम के लिपिक पर उसकी सरकारी पैसे की वीडियो बनाकर उसे रिश्वत बताते हुए ब्लैकमेल करते हुए 20 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर 50 हजार रुपये वसूलने का भी आरोप है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र में स्थित नगर निगम में कार्य करने वाले लिपिक राजकुमार निवासी बृहमपुरी पेपर मिल रोड ने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्तियों ने उसके कार्यालय में आकर कार्य करते समय की वीडियो क्लिप बना ली। उसके बाद इस क्लिप में उसके सरकारी पैसे के लेनदेन को रिश्वत लेने के रूप में एडिटिंग करके इस सीडी को टीवी चैनलों पर न चलाने के एवज में उससे 20 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये वसूल भी कर लिए। शेष रकम देने के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। इस संबंध में उसने थाना कुतुबशेर में चार लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के मामले में एफआईआर दर्ज कराई। उनके द्वारा तैयार की गई वीडियो सीडी को भी पुलिस को दिया गया। पुलिस ने वीडियो सीडी को फॉरेंसिक जांच के लिये भेजा गया। इसमें सीडी में कांटछांट कर वीडियो के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस को आरोपियों के रेलवे माल गोदाम तिराहा पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र कुमार चंदानी निवासी 36, वरुण बिहार दिल्ली रोड, चिरंजीलाल पन्त निवासी एफ-17, पैरामाउंट कालोनी दिल्ली रोड, जैद तथा बिलाल निवासी पीर वाली गली बताया। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर ब्लैकमेलिंग किए जाने के पर्याप्त साक्ष्य पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed