{"_id":"5b9ab430867a557ed33fc209","slug":"161536865328-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोह के आसिफ हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगोह के आसिफ हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट का विरोध करने पर की थी आसिफ की हत्या
सहारनपुर। पुलिस ने दो सप्ताह पूर्व हुए आसिफ हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर आसिफ की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया है। जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
गंगोह के मोहल्ला गुलाम ऑलिया निवासी ई-रिक्शा चालक आसिफ पुत्र शफीक की 27 जून 2018 को बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। बदमाश उसका ई-रिक्शा भी लूटकर ले गए थे। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि अभिसूचना विंग प्रभारी जर्रार हुसैन और गंगोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकुड़ रोड पर भट्टे के पास से हत्याकांड के आरोपी तनवीर उर्फ भूरा निवासी बाढ़ी माजरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि भूरा ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर आसिफ की हत्या की थी और उसका ई-रिक्शा लूट लिया था।
नशे के लिए की आसिफ की हत्या
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार तनवीर उर्फ भूरा ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उन्होंने नशे के लिए आसिफ की हत्या की थी। भूरा नशे का आदी है। वह स्मैक का सेवन करता है। उसके साथी भी उसके साथ नशा करते हैं। स्मैक का नशा महंगा होने के कारण पैसे की जरूरत रहती है। घर वाले पैसा नहीं देते है। वे लोग स्मैक खरीदने के लिये लूट करते हैं। 27 जून को वह अपने घर से चला तो रास्ते में उसके ही गांव के धौला एवं इरफान उर्फ ज्योति मिले। उसे स्मैक की तलब लग रही थी। उसने अपने साथियों से स्मैक मांगी तो इरफान व धोला ने उसे स्मैक पिलाई। लेकिन उन्हें और स्मैक की जरूरत थी। पैसे उनके पास नहीं थे। पैसों के लिए उन्होंने आसिफ को लूटना चाहा तो उसने विरोध किया। जिस पर उन्होंने उसे चाकू मार दिया और ई-रिक्शा लेकर भाग गए।
विज्ञापन
पहले भी दिया घटनाओं को अंजाम
पुलिस पूछताछ में तनवीर उर्फ भूरा ने बताया कि आसिफ की लूट के बाद हत्या करने की घटना से लगभग तीन महीने पूर्व उसने अपने साथी अहसान निवासी बाढ़ी माजरा के साथ मिलकर बुढ्ढा खेड़ा रोड पर एक ई-रिक्शा वाले को चाकू मारकर एक हजार रुपये एवं एक मोबाइल फोन लूटा था। उससे पहले आलमपुर के साइकिल सवार एक व्यक्ति से एक हजार रुपये लूटे थे।
पुरस्कृत किए जाने की घोषणा
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में शामिल गंगोह थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, अभिसूचना विंग प्रभारी जर्रार हुसैन, उप निरीक्षक सतवीर सिंह, प्रवीण कुमार, लोकेंद्र कुमार, कांस्टेबल नरेश कुमार, मोहित कुमार, कुनाल मलिक, अंकुर कुमार, जितेंद्र, निशांत, राजीव को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।