{"_id":"5ac9113c4f1c1bcc618b616a","slug":"161523126588-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का पर्स छीनकर बाइक सवार हुए फरार
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आईटीसी रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने बाजार से लौट रही अंकित विहार निवासी एक महिला से पर्स लूट लिया और फरार हो गए। लोगों ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके।
सदर कोतवाली की खलासी लाइन चौकी क्षेत्र में शनिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अंकित विहार निवासी महिला रश्मि बाजार से अपने घर लाट रही थी। जब वह आईटीसी रोड पर रजवाहा पटरी से होकर गुजर रही थी, उसी समय एक बाइक पर दो युवक सवार होकर वहां से गुजरे और अचानक ही महिला के हाथ से पर्स पर झपट्टा मारा। महिला इससे पहले कुछ समझ पाती, आरोपी पर्स लेकर दूर जा चुके थे। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। कुछ लोगों ने उनका पीछा करने का प्रयास किया। लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।