{"_id":"5a9309594f1c1ba5268bc3c6","slug":"161519585625-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़ लाखों रुपये का सामान चोरी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़ लाखों रुपये का सामान चोरी किया
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खाताखेड़ी में एक परिवार मकान का ताला लगाकर अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए चला गया। चोरों ने रात में मकान के ताले तोड़कर ढाई लाख रुपये की नगदी एवं लाखों के आभूषण चोरी कर लिए।
लकड़ी कारोबारी मोहल्ला खाताखेड़ी निवासी बशीर शनिवार की शाम अपने घर में ताले लगा परिवार के साथ नानौता एक शादी समारोह में शामिल होने चला गया था। रात में चोरों ने मकान के ताले तोड़ दिए और घर में घुस गए। चोरों ने अलमारी में रखे लगभग ढाई लाख रुपये, करीब डेढ़ लाख रुपये के आभूषण, गैस सिलेंडर, बर्तन, इंवर्टर बैट्रा, कीमती कपड़े समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
पड़ोसियों ने रात में ही उसके मकान के ताले टूटे पड़े होने की सूचना फोन पर दी तो वह सवेरे करीब 4 बजे लौटे। पूरे घर का सामान बिखरा हुआ मिला। बशीर ने बताया कि उन्होंने एक रिश्तेदार की लड़की को भी अपने यहां रखा हुआ है, जिसकी शादी तय हो चुकी थी और उसकी शादी के लिए भी काफी सामान जेवरात जोड़ रखा था। जो चोरी हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।