फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुर्भावना से कार्रवाई करने का आरोप

दुर्भावना से कार्रवाई करने का आरोप

Mon, 01 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
दुर्भावना से कार्रवाई करने का आरोप
खनन मामले में दुर्भावना से कार्रवाई करने का आरोप
विज्ञापन

सहारनपुर। बाजार दीनानाथ, पुराना बाजार व्यापारी एसोसिएशन ने अवैध खनन के आरोपी अमित जैन के खिलाफ प्रशासन की कुर्की आदि की कार्रवाई का विरोध करते हुए उसकी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित जैन और उनके परिवार को राजनीतिक दुर्भावना से परेशान किया जा रहा है।
सोमवार को दीनानाथ बाजार में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने कहा कि खनन मामले की जांच में अमित जैन को क्लीन चिट दी जा चुकी है। लेकिन अब उनको परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त के यहां अपील करने के बावजूद उनकी और परिजनों की संपत्ति कुर्क की जा रही है। उन्होंने मंडलायुक्त का निर्णय आने तक सभी कार्रवाई रोकने की मांग की। प्रधान शंकर अरोडा, प्रदीप चौधरी, विक्रम आर्य, वेदप्रकाश, कमल जैन, विवेक जैन, शैंकी, रवि, अभिनव रहेजा, सोनू दुरेजा, जलील अहमद आदि रहे।
विज्ञापन

मरीजों की सेवा की
सहारनपुर। गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा और जत्थेदार बाबा हरमोहन सिंह के संरक्षण में जिला अस्पताल में मरीजों को चाय बिस्कुट वितरित किए गए। श्री गुरू सिंह सभा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा, शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश महामंत्री सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा ने वितरण किया। सरदार हरेंद्र सिंह चड्ढा, तजिंदर सिंह डंग, प्रभजोत सिंह, तरुणदीप सिंह शानू, हर भूपेंद्र सिंह, सतविंद्र सिंह माकन, इंद्रजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, इंद्रप्रीत सिंह, हरजस बग्गा, दीपक राजदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधरोपण का संदेश दिया
सहारनपुर। तिवाया स्थित प्रगति पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में नेचुरल इंवायरमेंटल सोसायटी की ओर से जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य जावेद इकबाल और सोसायटी के चेयरमैन कमल कश्यप ने अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में पर्यावरण संरक्षण में सहयोग का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed