फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छात्रों ने घेरा कालेज, जमकर हंगामा

छात्रों ने घेरा कालेज, जमकर हंगामा

Fri, 22 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने घेरा कालेज, जमकर हंगामा
बड़गांव (सहारनपुर)। बीएनडी इंटर कालेज जड़ौदापांडा में गत दिवस हुए छात्रों के दो गुटों के विवाद के बाद बृहस्पतिवार की सुबह किसानपुरा के छात्रों ने बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा देने पहुंचे उमरपुर के छात्रों को घेर लिया। हंगामा होता देख अध्यापकों ने छात्रों को एक कमरे में बंद कर उनकी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में परीक्षा कराने के बाद खुद एसओ छात्रों को गांव तक छोड़ने गए। घटना के बाद दोनों गांवों के छात्रों के बीच तनाव बना है।
विज्ञापन

बड़गांव थाने के बीएनडी इंटर कालेज जड़ौदा पांड़ा में बुधवार को कक्षा 12 में पढ़ने वाले उमरपुर व किशनपुरा जड़ौदा पांडा के छात्रों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें चार छात्र घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया था। बृहस्पतिवार को कक्षा 12 के छात्रों की जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा थी। सुबह जब उमरपुर निवासी विक्रांत शर्मा, आकाश, अभिषेक, रोहित व मोहित आदि सात छात्र अपनी परीक्षा देने कालेज पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद किशनपुरा जड़ौदा पांडा के सैकड़ों छात्रों ने उन्हें घेर लिया। इससे पहले ही कि वे उमरपुर के छात्रों के साथ मारपीट करते वहां मौजूद अध्यापकों ने समझदारी दिखाते हुए उमरपुर के बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के छात्र गेट ने खोलने पर उसे तोड़ने की चेतावनी देने लगे। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ को कंट्रोल करने के लिए गोली तक चलाने की चेतावनी देनी पड़ी। इसके बाद भीड़ को पुलिसकर्मियों ने तितर बितर किया। एसओ भूपेंद्र बालियान के समक्ष ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी इंचार्ज की लापरवाही के चलते विवाद ने इतना बड़ा तूल पकड़ा है। एसओ ने पुलिस की मौजूदगी में उमरपुर के छात्रों को परीक्षा दिलवाई। इसके बाद वे खुद सुरक्षा में उमरपुर गांव तक बच्चों को छोड़ने गए। देर शाम तक कालेज प्रशासन ने न तो किसी छात्र के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की थी और ना ही थाने में कोई तहरीर दी। प्रधानाचार्य जनेन्द्र कुमार का कहना है कि मामले को लेकर दोनों ही गांव के जिम्मेदार लोगों से वार्ता की जा रही है। उसके बाद दोनों ही गांव के विवादित छात्रों को विद्यालय से निष्कासित किया जाएगा। एसओ ने बताया कि तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed