{"_id":"594c08e04f1c1ba6448b475c","slug":"161498155232-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे व्यक्ति से तमंचे के बल पर बाइक और नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल जा रहे व्यक्ति से तमंचे के बल पर बाइक और नगदी लूटी
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद(सहारनपुर)। देवबंद-बड़गांव मार्ग पर बदमाशों ने खजूरी गांव स्थित ससुराल में जा रहे एक व्यक्ति से तमंचे के बल पर बाइक और हजारों रुपये की नगदी लूट ली। बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने सभी पुलिस चैक पोस्ट पर चेकिंग किए जाने के निर्देश दिए, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
उत्तराखंड जनतपद हरिद्वार के अनेकी गांव निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र बाबूराम बृहस्पतिवार की शाम करीब 3.30 बजे बाइक से देवबंद क्षेत्र के खजूरी गांव स्थित ससुराल में जा रहा था। जब वह भायला से निकलशर खजूरी की पुलिया के समीप पहुंचा तो पीछे से आई बाइक उसे ओवर टेक करके आगे निकल गई। कुछ दूर जाने पर वह वापस लौटी और उस पर सवार बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया। उसके रुकते ही एक बदमाश ने कनपटी पर तमंचा सटा लिया और उससे बाइक लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से करीब 4 हजार 500 रुपये भी लूट लिए। जैसे ही पुलिस को वारदात का पता लगा तो कोतवाल पंकज कुमार त्यागी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इधर उधर बदमाशों की तलाश में जुट गए। साथ ही उन्होंने कई मार्गों पर पड़ने वाली पुलिस चैकपोस्टों को भी वाहनों की चेकिंग किए जाने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि चंद्रपाल से पूछताछ में पता चला कि बदमाशों की संख्या तीन थी जो हथियारों से लैस थे। वह सफेद रंग की बाइक पर आए और उससे बाइक एवं नगदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
- बाइक सवार तीन बदमाशों ने खजूरी पुलिया पर दिया वारदात को अंजाम
- पीड़ित उत्तराखंड का रहने वाला, पुलिस जांच में जुटी