फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पन्ना लाल ज्वैलर्स के यहां लूट की कोशिश करने वाले दबोचे

पन्ना लाल ज्वैलर्स के यहां लूट की कोशिश करने वाले दबोचे

Thu, 27 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
पन्ना लाल ज्वैलर्स के यहां लूट की कोशिश करने वाले दबोचे
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की कोशिश करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं चाकू बरामद किया है। जबकि आरोपियों के तीसरे साथी की पूर्व में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात लगभग साढ़े दस बजे सदर कोतवाली पुलिस खलासी लाइन क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस को पन्नालाल सराफ के यहां लूट का प्रयास करने वाले दो लोगों के लकड़ी के पुल के पास होने की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी गौरव शाह निवासी गली नंबर-2 निकट आईटीसी लोडिंग गेट और निशांत स्वामी निवासी मकान नंबर 178, आवास विकास कालोनी सदर कोतवाली, सहारनपुर शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल एवं चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी गौरव शाह के विरुद्ध सदर कोतवाली में पहले भी हत्या, बलवा, अवैध शस्त्र रखने के मामले दर्ज हैं। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं। नशे के लिए लूटपाट करते थे। आरोपियों के एक साथी की नशे के कारण मौत हो चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को किया था घायल
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि 15 मार्च की रात लगभग आठ बजे जब दुकान को बंद करने का समय था, तभी एक बाइक पर तीन युवक पहुंचे। उन्होंने लूट का प्रयास किया और चाकू निकालकर आतंकित किया। दुकान में मौजूद महिला ने साहस दिखाते हुए चाकू को पकड़ लिया। जिससे महिला चाकू लगने से घायल हो गई। इसी दौरान दुकान के कर्मचारी ने आरोपियों पर हमला कर दिया। जिसके बाद आरोपी बिना लूटपाट किए ही फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed