फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बाइक सवार दंपती दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत

बाइक सवार दंपती दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत

Thu, 20 Jun 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार दंपती दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत
बाइक सवार दंपती दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। ससुर के निधन के एक माह पूरा होने पर पत्नी को मायके में मिलवाकर वापस लौट रहे युवक की बाइक बीती रात गांव कंजौली रजबहे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में युवक रजबहे के पानी में जा गिरा, जबकि उसकी पत्नी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। गश्ती पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने पति के बारे में पूछा तो पुलिस फिर से दुर्घटनास्थल पर पहुंची। जहां तलाश किए जाने पर युवक और बाइक मिल गए। इसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दंपती की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी।
रामपुर मनिहारान थाना प्रभारी प्रवीन यादव ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे गश्ती पुलिस देहली रोड पर गांव कंजौली मार्ग रजबहे के पुल पर पहुंची तो एक महिला सड़क पर घायल पड़ी मिली। पुलिस ने उसे रामपुर मनिहारान सीएचसी में भर्ती कराया। महिला ने होश में आने पर बताया कि वह मायके पानीपत से पति संदीप (25) के साथ बाइक से सहारनपुर लौट रहे थे। इस दौरान रजबहे के पुल पर बाइक फिसल गई। महिला ने पूछा कि उसका पति कहां है तो पुलिस भौचक्की रह गई। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और संदीप की तलाश शुरू की। इसी बीच वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद संदीप को करीब 50 मीटर आगे रजबहे के पानी से बरामद कर लिया गया। वहीं, सड़क किनारे उनकी बाइक भी पड़ी मिल गई। संदीप को मेडिग्राम अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायल महिला पूजा ने बताया कि उसका मायका पानीपत में है। उसके पिता की एक माह पूर्व मृत्यु हो गई थी। पिता की मृत्यु के प्रथम माह होने पर वह मायके आई थी। यहां से वह पति संदीप पुत्र सुखबीर के साथ अपनी ससुराल हकीकत नगर सहारनपुर लौट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed