फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हुए बाइकर्स

महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हुए बाइकर्स

Mon, 17 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हुए बाइकर्स
सहारनपुर। मोहल्ला नवीन नगर में मार्केट से अपने घर जा रही एक महिला के हाथ से बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया और पीछा भी किया, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल सका। सदर कोतवाली के मोहल्ला नवीन नगर निवासी सपा नेता उदयवीर की पत्नी सुमन रात लगभग सवा नौ बजे बाजार से अपने घर जा रही थी। जब वह अपने घर के पास पहुंची तभी काफी देर से आसपास घूम रहे दो युवक बाइक पर उनके पास से होकर गुजरे और झपट्टा मारकर महिला के हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई। उसने शोर मचाया और आरोपियों के पीछे भागी, लेकिन आरोपी दूर जा चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को आसपास तलाश किया। लेकिन आरोपियों का कोई पता नहीं चल सका। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला के पर्स में तीन हजार रुपये थे। कुछ कागज रखे हुए थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed