फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कलम थामने की उम्र में रख रहे जरायम की दुनियां में कदम

कलम थामने की उम्र में रख रहे जरायम की दुनियां में कदम

Mon, 17 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
कलम थामने की उम्र में रख रहे जरायम की दुनियां में कदम
सहारनपुर। पैसे की चाहत में युवा कलम थामने की उम्र में ही जरायम की दुनिया में कदम रख रहे हैं। गंगोह में बैंक कैशियर को आतंकित कर 24 लाख रुपये की लूट करने वाले छात्र हैं।
विज्ञापन

पैसे की चाहत और जल्द अमीर बनने की ललक के चलते अपराध करने से भी नहीं चूक रहे हैं। सोमवार को गंगोह में बैंक के कैशियर से लूट में छात्र पकड़े गए हैं। यह पहला मामला नहीं है, जब कलम थामने की उम्र वालों ने हथियार थाम कर अपराध किया हो। दो माह पूर्व ही कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एक अध्यापक से दो किशोरों ने तमंचे से आतंकित कर लूटपाट की थी। पुलिस ने दोनों को जुवेनाइल कोर्ट में भेजा था। यही नहीं साल्वर गैंग में भी पैसे के लालच में एक किशोरी को हाल में ही नोएडा एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। इसी माह के शुरुआत में सदर कोतवाली ने मोबाइल चोर गैंग को पकड़ा था, जिसमें दो किशोर भी शामिल थे। सदर कोतवाली ने ही बाइक चोरी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसमें तीन युवक शामिल थे। जिनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच थी।
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए करते हैं अपराध : पोपली
मनोचिकित्सक डाक्टर अमरजीत पोपली का कहना हैं कि कम उम्र के अपराधी सिर्फ नशे की लत की वजह से अथवा किसी शौक पूरा करने के लिए ही अपराध की दुनिया में कदम रख रहे हैं। जिसके चलते खर्चे अधिक हो जाते हैं, जिन्हें परिवार पूरा नहीं करता तो खर्चे पूरे करने के लिए अपराध करने लगते हैं। परिवार के लोगों को बच्चों की ओर ध्यान देना चाहिए। उनको गलत खर्चों से बचाना चाहिए। बच्चों की ओर परिवार को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed