फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सगे भाइयों के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में किशोरी की मौत

सगे भाइयों के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में किशोरी की मौत

Tue, 11 Jun 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सगे भाइयों के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष में किशोरी की मौत
नानौता (सहारनपुर)। ग्राम ठसका में दो सगे भाइयों में कुरड़ी को लेकर हुए खूनी संघर्ष के दौरान घायल हुए एक पक्ष के भाई-बहन में से बहन की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। हालांकि अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर थाने में नहीं आई है।
विज्ञापन

नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम ठसका निवासी ममरेज व मुस्तकीम पुत्रगण फूल खां के बीच कुरड़ी को लेकर रविवार की सुबह विवाद हो गया था। इस विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया था और दोनो तरफ से जमकर पथराव हुआ था। इसमें ममरेज की 16 वर्षीय पुत्री दानिस्ता व सालिम घायल हो गए थे। झगड़े के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेते हुए घायलों को सीएससी पर भेजा था। जहां दानिस्ता की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान दानिस्ता की मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने मीमो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। मीमो के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed