फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गोकशी में पांच पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार

गोकशी में पांच पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोकशी में पांच पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
गोकशी में पांच पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

बड़गांव। सहजी गांव में हुई गोकशी के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा चार आरोपी अभी फरार हैं।

बता दें कि बुधवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी कि गांव में सुलतान के खेत में गोवंश के अवशेष पडे़ हैं। बाद में पुलिस भी पहुंची थी। लेकिन बुधवार को पूरा दिन कार्रवाई नहीं होती देख बृहस्पतिवार सुबह भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री रामपाल सिंह पुंडीर अपने साथियों सहित थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष से गोकशी के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बाद में पुलिस ने जनेश्वर, राजकुमार और फिरोज निवासी सांवतखेड़ी, इंतजार निवासी सोहनचिड़ा नागल और सत्तार निवासी सहजी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि एक आरोपी जनेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि चार आरोपी अभी फरार हैं। उधर, पुलिस ने गैंगस्टर के एक आरोपी गुफरान निवासी अंबेहटा मोहन को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed