फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कपड़ा व्यापारियों के यहां हुई चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

कपड़ा व्यापारियों के यहां हुई चोरियों का नहीं हुआ खुलासा

Wed, 05 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारियों के यहां हुई चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
सहारनपुर। शहर में दो बड़े कपड़ा व्यापारियों के यहां हुई चोरी के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जबकि चोरी के खुलासे के लिए सर्विलांस, फोरेंसिक टीम के अलावा दोनों कोतवाली की पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

शहर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के रायवाला बाजार में गत 22 मई को कपड़ा व्यापारी हिमांशु चावला की दुकान के ताले तोड़कर 50 लाख रुपये नकदी चोरी कर ली थी। इस चोरी का खुलासा करने के लिए मंडी कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा की अध्यक्षता में टीम भी गठित की गई। अभी पुलिस 50 लाख रुपये की नकदी चोरी में उलझी हुई थी कि चोरों ने पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए एक जून की रात को नगर कोतवाली क्षेत्र के कक्कड़ गंज स्थित पंजाबी बाजार में कृष्णलाल बजाज की कपड़े की दुकान का रोशनदान तोड़कर लॉकर से दस लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली।दो बड़ी चोरियों से व्यापारियों में दहशत एवं आक्रोश व्याप्त है। इन चोरियों के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस एवं फोरेंसिक जांच टीम लगी हुई है। लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम रजनीश उपाध्याय का कहना है कि दोनों वारदातों के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया गया है। जांच की जा रही है, शीघ्र ही वारदात का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed