फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नहीं सुलझ सकी अनुज की मौत की गुत्थी

नहीं सुलझ सकी अनुज की मौत की गुत्थी

Sat, 22 Dec 2018 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
नहीं सुलझ सकी अनुज की मौत की गुत्थी
सहारनपुर। ग्राम घाटेड़ा के अनुज की मौत की गुत्थी पुलिस अभी तक सुलझा नहीं सकी है। पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ भी की। तीनों युवकों ने पुलिस को यही बताया कि अनुज की किसी लड़की से दोस्ती थी, जिसकी शादी होने के बाद से वह मानसिक तनाव में था। युवकों से पूछताछ के बाद घटना को आत्महत्या माना जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुुबह हसनपुर से टेलीफोन एक्सचेंज रोड रजवाहा पटरी पर मोहल्ला राजौरी गार्डेन में प्लॉट में ग्राम घाटेड़ा निवासी अनुज उर्फ कोटा का शव मिला था। इस मामले में अनुज के भाई रोबिन ने गांव के ही विशाल, आकाश और मोहित के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विशाल को बृहस्पतिवार को ही हिरासत में ले लिया था, जबकि शुक्रवार शाम आकाश और मोहित को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। तीनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। घंटों तक अधिकारियों ने भी पूछताछ की। हत्या के बिन्दु पर पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला, जबकि पूछताछ में तीनों युवकों ने आत्महत्या की तरफ इशारा किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी का कीना है कि विशाल, मोहित और आकाश से अलग-अलग पूछताछ की गई। तीनों ने एक ही बात बताई है। उनके अनुसार बुधवार शाम को अनुज ही अपने साथ विशाल और आकाश को उनकी ही मोटरसाइकिल पर लेकर सहारनपुर आया था। एक फैक्टरी में काम करने वाले मोहित को भी उन्होंने कॉल करके बुला लिया और फिर कोर्ट रोड स्थित मॉडल शॉप में चारों ने शराब पी। अशोक सोलंकी ने बताया कि तीनों आरोपियों के अनुसार अनुज एक युवती से प्रेम करता था। लेकिन तीन साल पूर्व उसकी शादी हो गई। फिर भी अनुज उससे बात करता रहा। जबकि युवती के एक लड़की की मां बन चुकी है। उसके मोबाइल फोन पर बुधवार रात को भी अनुज ने मैसेज किए। अपने साथियों से बताया कि वह मानसिक तनाव में है और कुछ भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- रजबहा पटरी पर ही उतर गया था अनुज
सदर कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि अनुज को विशाल एवं आकाश ने मोहित के साथ मोटरसाइकिल पर घर भेजा था। लेकिन अनुज ने मोहित से हसनपुर चौक पर पहुंच कर मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा। उसके बाद अनुज वहीं उतर गया और मोहित से कहा कि अब खुद घर चला जाऊंगा। इसके बाद अनुज रजबहा पटरी पर गया और नशे में मानसिक दबाव के कारण गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed